फिर होगी हीटवेव की वापसी…

नई दिल्‍ली। राजस्थान, पंजाब, यूपी सहित कई राज्यों में बीते कुछ दिनों से लोगों को प्रचंड गर्मी से मामूली राहत मिली है, लेकिन अब एक बार फिर हीटवेव की वापसी होने वाली है।

यूपी, राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान फिर 40 डिग्री के पार पहुंचने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के लोगों को एक बार फिर प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं अगले दो दिन के तापमान में और और बढ़ोत्‍तरी होने की संभावना है।

इसके अलावा आज जयपुर में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 9 मई से 12 मई तक दिल्ली में हीटवेव का अलर्ट है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *