Tamil Nadu: तमिलनाडु सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। राज्य सरकार की ‘वेट्री मगालीर तोझिलमुनैवोर मेम्बट्टू थिट्टम’ के तहत महिला उद्यमी 10 लाख रुपये से लेकर 5 करोड़ रुपये तक के लोन के लिए आवेदन कर सकेंगी. योजना का उद्देश्य महिलाओं को बैंक और अन्य वित्तीय संस्थानों से मिलने वाली कारोबारी पूंजी तक बेहतर पहुंच उपलब्ध कराना है.
कैसे मिलेगा लोन?
- हर विधानसभा क्षेत्र से 10 महिला उद्यमियों को चुना जाएगा. यानी 234 क्षेत्रों से कुल 2,340 महिलाएं
- लोन तमिलनाडु इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन (TIIC) देगा
- ब्याज दर – 9.95% सालाना
- चुकाने का समय – 9 साल तक
कौन चुनेगा?
स्थानीय विधायक अपने क्षेत्र की ऐसी महिलाओं की पहचान करेंगे जिनमें बिजनेस की क्षमता है. इसके बाद उद्योग विभाग उनकी प्रोफाइल और बिजनेस आइडिया की जांच करेगा.
सिर्फ नाम भेजने से नहीं मिलेगा लोन
मंत्री एस. कीर्तना ने साफ किया है कि विधायक का नाम भेजना ही काफी नहीं है. लोन तभी मिलेगा जब आपका बिजनेस प्लान सही पाया जाएगा.नया बिजनेस हो या पुराना, दोनों के विस्तार के लिए महिलाएं आवेदन कर सकती हैं.
इसे भी पढ़ें:-‘जमीन कब्जा करने वाले दबंग बख्शे नहीं जाएंगे’, जनता दर्शन में गरजे CM योगी