दिल की सेहत के लिए रोज कितना एक्सरसाइज जरूरी, डॉक्टर से जानें

Heart Health: दुनियाभर में 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाता है. इस दिन लोगों को दिल की सेहत और हार्ट से जुड़ी बीमारियों से बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक किया जाता है. दिल को स्वस्थ रखने के लिए खान-पान के साथ-साथ शारीरिक गतिविधि भी बेहद जरूरी है. लेकिन सवाल यह है कि आखिर रोज कितनी एक्सरसाइज करनी चाहिए? क्या सिर्फ जिम में 30-45 मिनट व्यायाम करना काफी है या दिनभर सक्रिय रहना भी उतना ही जरूरी है?

एक्सपर्ट के मुताबिक, एक स्वस्थ वयस्क को सप्ताह में कम से कम 150 मिनट की मध्यम तीव्रता वाली एरोबिक एक्सरसाइज करनी चाहिए. इसका मतलब है कि रोज करीब 20-30 मिनट की शारीरिक गतिविधि से शुरुआत की जा सकती है. अगर एक्सरसाइज की तीव्रता ज्यादा है, तो सप्ताह में कम से कम 75 मिनट की तेज एरोबिक गतिविधि भी पर्याप्त मानी जाती है. इसके अलावा सप्ताह में कम से कम दो दिन मांसपेशियों को मजबूत करने वाली एक्सरसाइज भी करनी चाहिए.

कमजोर दिल को मजबूत बनाने की 5 सबसे असरदार एक्सरसाइज –

1. तेज वॉक (Brisk Walking) – सबसे आसान और सुरक्षित

रिसर्च कहती है – हफ्ते में 5 दिन, रोज सिर्फ 30 मिनट तेज चलने से कोरोनरी हार्ट डिजीज का खतरा 19% तक कम हो जाता है. शुरुआत धीरे करें, फिर स्पीड बढ़ाएं. बुजुर्गों और दिल के मरीजों के लिए यही सबसे बेस्ट है.

2. साइकिलिंग – बिना दर्द के कार्डियो

ये जोड़ों पर बिना दबाव डाले दिल की धड़कन बढ़ाती है. चाहे पार्क में साइकिल चलाएं या घर में स्टेशनरी बाइक. नियमित साइकिलिंग दिल की बीमारियों से होने वाली मृत्यु दर को काफी कम करती है.

3. जॉगिंग या दौड़ना – दिल के लिए पावर वर्कआउट

ये वॉक से ज्यादा तीव्र है. कम समय में ज्यादा कैलोरी बर्न, और दिल को ज्यादा मेहनत करवाकर मजबूत बनाती है.

4. स्ट्रेंथ ट्रेनिंग – जिसे सब नजरअंदाज करते हैं

लोग सोचते हैं ये सिर्फ बॉडी बनाने के लिए है, पर सच ये है कि हफ्ते में 2 बार हल्की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा 70% तक कम हो सकता है. आपको जिम जाने की जरूरत नहीं:स्क्वॉट्सपुश-अप्सलंजेज़हल्के डम्बल, ये मसल्स को मजबूत कर दिल पर पड़ने वाला लोड कम करते हैं.

5. योग और स्ट्रेचिंग – दिल को शांत रखे

योग सिर्फ लचीलापन नहीं बढ़ाता. नियमित योग से:BP कंट्रोल होता हैकोलेस्ट्रॉल कम होता हैआराम के समय की हार्ट रेट बेहतर होती है. अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और शवासन दिल के लिए सबसे अच्छे माने जाते हैं.

इसे भी पढ़ें:-एक छोटी सी आदत और 12 बड़े फायदे, रोजाना सुबह खाली पेट पीएं जीरा पानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *