दिल्ली से प्रयागराज तक, देंखे एलपीजी सिलेंडर के रेट

LPG Price Today: देशभर में घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए आज राहत की खबर है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के बावजूद 29 सितंबर 2026 को घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. तेल मार्केटिंग कंपनियों ने सितंबर के लिए जारी कीमतों को ही बरकरार रखा है. हालांकि, कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में महीने की शुरुआत में मामूली बढ़ोतरी की गई थी.

शहरवार LPG सिलेंडर के रेट

शहरघरेलू सिलेंडरकमर्शियल सिलेंडर
दिल्ली₹942₹2,747.50
मुंबई₹941.50₹2,701
कोलकाता₹968₹2,884
बेंगलुरु₹944.50₹2,831
विजयवाड़ा₹966.50₹2,890
चेन्नई₹957.50₹2,916.50
कटक₹968₹2,885
प्रयागराज₹994.50₹2,885
रांची₹1,010.50₹2,925.50

घर बैठे ऐसे चेक करें LPG सिलेंडर का नया दाम

वेबसाइट से चेक करें

  • IOCL, BPCL या HPCL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर LPG Price / Current Price पर क्लिक करें.
  • अपना राज्य, जिला और एजेंसी चुनें.
  • 14.2 किलो घरेलू और 19 किलो कमर्शियल दोनों के रेट दिख जाएंगे.

ऐप और फोन से चेक करें

  • IndianOil One ऐप डाउनलोड कर पिनकोड डालकर रेट देख सकते हैं.
  • अपनी कंपनी के टोल-फ्री नंबर पर कॉल करके भी ताजा कीमत जान सकते हैं.

इसे भी पढ़ें:-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज करेंगे 2 बड़े प्रोजेक्ट का उद्घाटन, जाम से मिलेगा छुटकारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *