UP News: शासन का निर्देश, चंद्रयान-3 के चांद पर उतरने का स्कूलों में हो सीधा प्रसारण

Lucknow: चंद्र मिशन चंद्रयान-3, जल्‍द ही चंद्रमा पर उतरने वाला है। उत्‍तर प्रदेश सरकार ने  स्कूलों में इसका सीधा प्रसारण के निर्देश दिए हैं। इसके लिए शाम को निर्धारित समय पर स्कूलों में विशेष सभा के आयोजन के निर्देश दिए गए हैं। वहीं शिक्षक संगठनों ने शाम को स्कूल खोलने पर नाराजगी जताई है।

शिक्षा मंत्रालय के निर्देश का हवाला देते हुए कहा गया है कि 23 अगस्त को शाम 5.27 बजे चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने की प्रक्रिया का इसरो वेबसाइट, यू-ट्यूब चैनल व डीडी नेशनल पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

अपर राज्य परियोजना निदेशक मधुसूदन हुल्गी ने सभी डायट प्राचार्य व बीएसए को निर्देश दिया है कि इस दिन 5.15 से 6.15 बजे तक विद्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों में विशेष सभा आयोजित कर सीधे प्रसारण की व्यवस्था की जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *