Varanasi: चंद्रयान-3 की सफल लैडिंग के लिए हवन-पूजन, इसरो की सफलता के लिए की गई कामना

chandrayaan-3 updatest: 14 जुलाई को चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग के बाद अब सभी लोगों की नजर उसकी लैंडिंग पर अटकी हुई है। इस मिशन को सफल बनाने के लिए देशभर में लोग दुआएं और मन्‍नते कर रहे है। इसी बीच एक ताजा खबर वाराणसी से सामने आई है जहां लोगों ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए विशेष पूजा-अर्चना की। जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह कमच्छा स्थित मां कामख्या मंदिर में लोगों ने चंद्रयान की तस्वीर के साथ खास हवन-पूजन किया।

वहीं, राष्ट्रीय हिंदू दल के सदस्यों ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग एवं इसरो के वैज्ञानिकों की सफलता की कामना की। बीते दिनों भी अलग-अलग मंदिरों में इसरो के मिशन की सफलता के लिए पूजा-पाठ हुआ था। मंदिर में मौजूद लोगों ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता से पूरी दुनिया भारत की ताकत देखेगी। चंद्रमा को हमारे भोलेनाथ अपने शीश पर धारण करते हैं। वे ही हमें सफलता देंगे। भारत के लिए यह गर्व की बात है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *