अजमेर जेल में चंबल के कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की हत्या, केवल नाम से थर्राते थे तीन राज्य

Rajasthan: राजस्थान की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली अजमेर जेल में कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की हत्या हो गई है. इस मामले के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल ने घटना की पुष्टि की है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुख्यात डकैत जगन गुर्जर का जेल परिसर में शव मिला है. जगन गुर्जर का नाम राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के डांग और चंबल क्षेत्र में दशकों तक दहशत का पर्याय रहा. उस पर हत्या के प्रयास, लूट, फिरौती, अपहरण, नकबजनी और डकैती जैसे गंभीर अपराधों से जुड़े 100 से ज्यादा मामले दर्ज बताए जाते हैं.

पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि जेल में बंद कुलदीप जगीना हत्याकांड के आरोपी विष्णु ने जगन की हत्या की है. जगन और विष्णु दोनों एक ही जेल में बंद थे. दोनों का जेल में छोटा-मोटा झगड़ा होता रहता था. पूछताछ के दौरान विष्णु ने स्वीकार किया कि उसने तौलिये से गला घोंटकर जगन की हत्या की. जगन की हत्या सुबह करीब 11 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच हुई. जगन के शरीर पर चोट का कोई स्पष्ट निशान नहीं था.

इसे भी पढ़ें:-चाहे कोई कितना भी शक्तिशाली हो, सजा मिलनी चाहिए…,CM विजय ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *