Odisha: पक्षी पालन का केंद्र है ओडिशा, सीएम नवीन पटनायक ने राष्ट्रीय चिल्का पक्षी महोत्सव का किया उद्धाटन

Chilika Bird Festival: ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने चौथे राष्ट्रीय चिल्का पक्षी महोत्सव का उद्धाटन किया. उन्‍होंने ने कार्यक्रम के लिए पर्यटन विभाग, चिल्का विकास प्राधिकरण के प्रयासों की सराहना की. मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि यह एक उभरता हुआ पक्षी केंद्र ओडिशा की टोपी में एक और पंख जोड़ने का काम करता है. बता दें कि कई प्रजातियों के करीब दस लाख से अधिक पक्षी यहां पहुंचते हैं. खास बात ये है कि चिल्का झील एशिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है. 

Chilika Bird Festival: पक्षी पालन केंद्र होने का दावा

इस कार्यक्रम के दौरान फोटो प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया. राष्‍ट्रीय चिल्का पक्षी महोत्‍सव में पूरे भारत से लगभग 52 चयनित पक्षी प्रेमियों की भागीदारी देखी गई. इसी बीच पर्यटन मंत्री अश्विनी कुमार पात्रा ने कहा कि भले ही जगंलों में मौजूद वन्यजीव हमारी नजरों से ओझल हैं, लेकिन ओडिशा गर्व से एक पक्षी पालन केंद्र होने का दावा करता है. वर्ष की जनगणना में 187 से अधिक प्रजातियों में कुल 11.37 लाख पक्षियों की संख्या सामने आई हैं. 

Chilika Bird Festival: पर्यटन विभाग की सराहना

वहीं, ओडिसा पर्यटन विभाग निगम (ओटीडीसी) के अध्यक्ष डॉ. लेनिन मोहंती ने बेजोड़ प्रचार और प्रसार के माध्यम से पर्यटन पारिस्थितिकी तंत्र के बेहतर संचालन के लिए ओडिशा पर्यटन की सराहना की. उन्‍होंने कहा कि चिल्का में मंगला जोडी समुदाय के नेतृत्व वाले संरक्षण का एक शानदार उदाहरण है, जिसने खुद को एक बेजोड़ पक्षी-दर्शन स्थल के रूप में स्थापित किया है।

लेनिन मोहंती ने कहा कि यहां से अतिक्रमण हटाने जैसी पहल से लेकर हाल की व्यापक जनगणना गतिविधियों और राष्ट्रीय चिल्का पक्षी महोत्सव जैसे प्रचार अभियानों तक, हमारा सामूहिक लक्ष्य ओडिशा को एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सबसे अधिक मांग वाले पक्षी केंद्र के रूप में स्थापित करना है.

Chilika Bird Festival: स्टेट ऑफ इंडियाज का पोस्‍टर और वीडियों लॉन्‍च

आपको बता दें कि राष्‍ट्रीय चिल्का पक्षी महोत्‍सव के उद्घाटन समारोह में स्टेट ऑफ इंडियाज बर्ड्स का पोस्टर और वीडियो भी लॉन्च किया गया. स्टेट ऑफ इंडियाज बर्ड्स वीडियो में भारत के पक्षियों का आकलन करने वाले वैज्ञानिक रिपोर्ट को भी शामिल किया गया.

ये भी पढ़े:-Most Common passwords: काफी आसानी से हैक हो जाते हैं ये पासवर्ड, दुनिया में सबसे अधिक किया जाता है इस्‍तेमाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *