Moon mission india 2023: श्रीहरिकोटा से चांद की ओर रवाना हुआ चंद्रयान-3, अब दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिग का इंतजार

ISRO Chandrayaan 3 Launch: भारत के तीसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’  ने आज 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा से चंद्रमा की तरफ उड़ान भर दिया है। जी हा. आपको बता दें कि आज का दिन इतिहास के लिए एक गौरवपूर्ण दिन है। आज चंद्रयान-3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्‍च किया गया है। चंद्रयान-3 एक लैंडर, एक रोवर और एक प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैस है। इसका वजन करीब 3,900 किलोग्राम है। 615 करोड़ की लागत से तैयार हुआ यह मिशन करीब 50 दिन की यात्रा के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड करेगा। ‘चंद्रयान-3’ को भेजने के लिए LVM-3 लॉन्चर का इस्तेमाल किया गया है।

 

आपको बता दें कि यदि दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिग होती है, तो भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन जाएगा। वहीं चंद्रयान-3 के लॉन्चिगं के दौरान केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के तौर श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन, पूर्व इसरो चीफ राधाकृष्णन, के सिवन और एएस किरण कुमार भी मौजूद हैं। इनके साथ ही लॉन्चिंग देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *