PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर भारत सरकार के सचिवों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में बुनियादी ढांचा और कनेक्टिविटी, सुरक्षा एवं विदेश मामलों तथा सुशासन से जुड़े मंत्रालयों और विभागों के भविष्य के कार्य एजेंडे पर चर्चा हुई। बैठक में पीएम मोदी ने वरिष्ठ अधिकारियों से युवाओं के साथ सरकार के जुड़ाव को और मजबूत करने पर विचार किया। बैठक के दौरान कैबिनेट सचिव, प्रमुख मंत्रालयों और विभागों के सचिव तथा प्रधानमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
पीएम ने 10 मुद्दों पर चर्चा की
- सरकार, यूनिवर्सिटी और युवाओं के बीच ज्यादा संवाद करें, जिससे नीतियों में नए और अलग विचार शामिल हो सकें।
- मंत्रालयों के बीच बेहतर तालमेल के साथ भविष्य की जरूरतों के हिसाब से इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी पर काम करने पर जोर दिया.
- सुरक्षा और विदेश मामलों से जुड़े मंत्रालयों के लिए आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की।
- डेटा और AI का बेहतर इस्तेमाल करने पर जोर दिया। AI में मानवीय निगरानी और निर्णय को जरूरी बताया।
- सभी क्षेत्रों, खासकर डिफेंस सेक्टर, में रिसर्च और इनोवेशन बढ़ाने की बात कही।
- रक्षा क्षेत्र में रिसर्च बढ़ाकर भारत को वैश्विक स्तर पर ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनाने पर जोर दिया।
- समुद्री क्षेत्र को मजबूत करने के लिए व्यापक रणनीति बनाने की जरूरत बताई।
- शिपबिल्डिंग को इंफ्रास्ट्रक्चर का दर्जा मिलने के बाद यह देखने को कहा कि इससे तय लक्ष्य पूरे हो रहे हैं या नहीं।
- सिर्फ पोर्ट बनाने के बजाय ‘पोर्ट-लेड डेवलपमेंट’ पर फोकस करने की बात कही।
- मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट: मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स और एक्सपोर्ट यूनिट्स को बेहतर कनेक्टिविटी देने पर जोर दिया।
इसे भी पढ़ें:-पेड़-पौधों को प्रकृति और सकारात्मक ऊर्जा का माना जाता है स्रोत,10 नक्षत्रों में पेड़ काटना माना जाता है शुभ