Packaged food: हेल्दी रहने के लिए क्या खाना और कब खाना, ये सबसे ज्यादा जरूरी है. डॉक्टर हमेशा बैलेंस डाइट की सलाह देते हैं ताकि शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिल सकें. लेकिन आजकल बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पैकेट वाले खाने की लत लग गई है. चिप्स, कुरकुरे, इंस्टेंट नूडल्स, कोल्ड ड्रिंक, रेडी-टू-ईट बिरयानी, पैक्ड स्नैक्स – ये सब हमारी रोज की डाइट में शामिल हो गए हैं. खाने में आसान और स्वाद में तेज, पर सेहत के लिए स्लो पॉइजन हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है, अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड मोटापे से लेकर डायबिटीज, हार्ट अटैक और कैंसर तक का खतरा कई गुना बढ़ा देते हैं.
क्यों खतरनाक है पैकेट वाला खाना?
रिसर्च बताती है कि इन फूड्स में कैलोरी, नमक, चीनी और खराब फैट बहुत ज्यादा होता है, जबकि फाइबर और प्रोटीन न के बराबर. कम उम्र से ही इनकी आदत बच्चों में बचपन से ही मोटापा और बीमारियां ला रही है. इनमें स्वाद और लंबे समय तक खराब न होने के लिए कई तरह के केमिकल और एडिटिव्स मिलाए जाते हैं, जो धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं.
अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड से होने वाले 4 बड़े नुकसान
1. तेजी से वजन बढ़ना: इनमें कैलोरी ज्यादा और फाइबर कम होने से पेट जल्दी नहीं भरता और आप ज्यादा खा जाते हैं.
2. डायबिटीज और हार्ट रोग: ज्यादा चीनी और रिफाइंड कार्ब से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज का खतरा. ज्यादा नमक और फैट से BP और कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है.
3. पाचन खराब: फाइबर न होने से कब्ज, गैस और आंतों की समस्याएं होने लगती हैं.
4. लत लगना: इनका तेज नमक-चीनी वाला स्वाद दिमाग को इसकी आदत डाल देता है.
कैसे बचें?
- सामान खरीदते वक्त पैकेट के पीछे लेबल जरूर पढ़ें.
- चीनी, सोडियम और फैट की मात्रा चेक करें.
- डाइट में फल, हरी सब्जी, दाल, साबुत अनाज, मूंगफली-बादाम जैसी नेचुरल चीजें बढ़ाएं.
- घर का बना ताजा खाना ही खाएं.
इसे भी पढ़ें:-दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में निकली बंपर भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएट्स तक के लिए मौका