Monsoon Session: मानसून सत्र का अंतिम दिन आज, संसद में पेश होगा केंद्रीय GST संशोधन विधेयक

Monsoon Session 2023 Updates: 20 जुलाई को शुरू हुए संसद के मानसून सत्र का आज यानी 11 जुलाई को आाखिरी दिन है। सुत्रों के मुताबिक, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज केंद्रीय केंद्रीय GST संशोधन विधेयक 2023 लोकसभा में पेश करेंगी।

आपको बता दें कि संसद का मानसून सत्र तीन सप्ताह के हंगामे के बाद आज समाप्त होने वाला है। मणिपुर में जातीय हिंसा के मुद्दे पर विपक्ष और सत्ता पक्ष आमने-सामने थे इस दौरान संसद के दोनो सदनो में जमकर हगामा और नारेबाजी की गई। वहीं, अंत में विपक्ष के द्वारा सरकार के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव असफल रहा। ऐसे में ही बताया जा रहा है कि आज ससंद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय वस्तु और सेवा कर विधेयक, 2023 पेश करेंगी। इसके अलावा, केंद्र सरकार ऑनलाइन गेमिंग, कैसिनो और घुड़दौड़ पर 28 फीसदी वस्तु एवं सेवा कर लगाने के लिए लोकसभा में कानून लाने जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों विधेयकों पर विचार और पारित करने के लिए चर्चा की जाएगी।

ये भी पढ़े:- Har Ghar Tiranga: उपराष्ट्रपति ने सांसदों की बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी, ये केंद्रीय मंत्री हुए शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *