राहुल के दिल्ली घेरने की योजना का मतलब…

नई दिल्ली। राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड केस में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर में पूछताछ के लिए पेश हुए। मामले को देखते हुए ईडी दफ्तर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। वहीं कांग्रेस मुख्यालय के बाहर एक दर्जन से ज़्यादा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।

दरहसल ये कार्यकर्ता इडी के सामने पेशी से पहले राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। इधर कांग्रेस पार्टी की ओर से दिल्ली घेरने की योजना पर भाजपा ने कड़ा एतराज जताया है। एक प्रेस काफ्रेंस में भाजपा की वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार का सर्मथन कर रही है।

कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली को घेर कर जांच एजेंसी ईडी पर दबाव डालने प्रयास कर रहे है। राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जो बेल पर हैं उन्होंने घोषणा की है कि आओ दिल्ली को घेरोक्योंकि हमारा भ्रष्टाचार पकड़ा गया है। भ्रष्टाचार के मुद्दों पर राहुल गांधी को तलब किया गया है। एक इन्वेस्टिगेशन एजेंसी पर दबाव डालने के लिए कांग्रेस शासित वरिष्ठ नेताओं को विशेष आमंत्रित किया गया है।

कांग्रेस की इस रणनीति को आप क्या नाम देंगे? कोई कंपनी बनाई जाती है समाज की सेवा के लिएलेकिन समाज की सेवा नहीं बल्कि वो कंपनी केवल गांधी परिवार की सेवा तक सीमित हो जाती है। कहा कि आज जो लोग इन्वेस्टिगेशन एजेंसी पर दबाव डालना चाहते हैंउनका ध्यान आकृष्ट करूंगी। दिल्ली हाई कोर्ट के 2019 एक जजमेंट के वाक्य पर AGL के ऊपर राहुल और सोनिया गांधी जी का मालिकाना हक गैरकानूनी तौर पर संपत्ति पर अधिकार जमाने का एक प्रयास है। आज जो गतिरोध कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी के बुलावे पर कर रहे हैंमैं देश को बताना चाहूंगी कि ये लोकतंत्र को बचाने का प्रयास नहींबल्कि गांधी परिवार की दो हजार करोड़ की संपत्ति को बचाने का प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *