23 february 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल मुताबिक 23 फरवरी फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथिऔर सोमवार का दिन है. इस दिन भरणी 04:33 PM तक रहेगा इसके उपरांत कृत्तिका नक्षत्र लग जाएगा. वहीं, ब्रह्म योग 10:18 AM तक रहेगा इसके बाद इन्द्र योग हो जाएगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.
23 february 2026 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है. परिवार में किसी सदस्य के विवाह संबंधित कोई फैसला लिया जाएगा,जिसमें आपको बड़े सदस्यों से बातचीत अवश्य करनी होगी. घर से दूर नौकरी में कार्यरत लोगों को आज परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है और वह मिलने आ सकते हैं. जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं वह अपने साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे.
वृषभ राशि
आज आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. लेकिन कार्यक्षेत्र के कुछ योजनाओं के लटकने के कारण आप थोड़ा तनाव में रहेंगे. जीवनसाथी द्वारा आपको कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी,जिन्हें आपको समय रहते पूरा करना होगा. आपको किसी पिछली की हुई गलती के लिए डांट खानी पड़ सकती है.
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. आज रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए कोई खुशखबरी लेकर आएगा,क्योंकि उनकी वह तलाश खत्म होगी और उन्हें कोई अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है. यदि आप किसी संपत्ति में निवेश करने की योजना बना रहे हैं,तो भविष्य में वह आपको मन मुताबिक लाभ देने में कामयाब रहेगी.
कर्क राशि
आज आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते है. पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद आज आपको परेशान तो करेगा,लेकिन उसका समाधान भी आप जल्दी खोज सकते हैं. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी. कारोबार में आपको कोई बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है. यदि आप किसी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं, तो उससे भी आज आपको छुटकारा मिलेगा.
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य में हाथ आजमाना चाहते हैं,तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी. मान सम्मान में वृद्धि होने के कारण आप हर कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आपको अत्यधिक जिम्मेदारियों वाला काम मिलने से आप थोड़ा परेशान हो सकते है.
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है. आज आपको घर परिवार में जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना है. व्यापारिक मामलों में आपको पिताजी से सलाह मशवरा करना होगा. आर्थिक परेशानियों का आज आपको हल मिलेगा. आप अपने आर्थिक और घरेलू जीवन में तालमेल बनाए रखने में कामयाब रहेंगे.
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. आपकी संतान और जीवनसाथी के बढ़े हुए खर्चों से आपका बजट डगमगा सकता हैं. स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी. आपको कामकाज के सिलसिले में किसी पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका काम मिल सकता है.
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे. यदि आपको कुछ कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों ने घेरे हुआ था,तो उनसे भी काफी हद तक आपको निजात मिलेगी. विद्यार्थी पढ़ाई की ओर एकाग्र होकर जुटेंगे वह उसमें सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे. व्यापार में अटका हुआ धन प्राप्त होने से आपके काफी रुके हुए काम बनेंगे.
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा. आपको व्यापारिक क्षेत्रों में कोई बड़ा काम करने के लिए मिल सकता है. परिवार के किसी सदस्य से आज आपको खुशखबरी सुनने को मिलेगी. कला व संगीत से जुड़े लोगों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिल सकता है. परिवार के किसी सदस्य से कोई चल रही कलह दूर होगी.
मकर राशि
आज के दिन आपको साझेदारी में कोई कार्य करने से बचना होगा, पार्टनर कोई धोखा कर सकता है. नौकरी कर रहे लोगों के कार्य में यदि कुछ रुकावटें आ रही थी,तो वह कुछ समय और बनी रहेगी,उसके बाद ही आपको उनसे सफलता मिलेगी,लेकिन आपको आज किसी पेट संबंधित समस्या होने के कारण परेशानी होगी.
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में आप अपने रूठे व्यवहार के कारण अपने साथियों से भी अच्छे से बातचीत नहीं करेंगे, जिसको कारण वह आपके किसी काम में आपकी मदद नहीं करेंगे. परिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखने में आप कामयाब रहेंगे. व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा.
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए धन के मामले में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. कोई भी कार्य बिना सोचे समझे न करें. धन संबंधित कोई डील करने से बचें. कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में किया गया कार्य आपका सिर दर्द बन सकता है,इसलिए आप परेशान रहेंगे. विद्यार्थियों के लिए यह समय उत्तम है,इसलिए वह प्रतियोगिता में सफलता अर्जित कर सकते हैं.
इसे भी पढें:-ये 5 लक्षण दिखें तो समझ लें बढ़ रहा है थायरॉयड, तुरंत डॉक्टर से लें सलाह
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मान्यताओं/धर्मग्रन्थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)