विजयदशमी 2026: दशहरे पर करें ये 4 वास्तु उपाय, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

Dussehra 2026: देशभर में आज विजयदशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा। शास्त्रों के अनुसार इसी दिन प्रभु श्रीराम ने रावण पर विजय पाई थी और मां आदिशक्ति ने महिषासुर का वध किया था। इसलिए दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है।वास्तु शास्त्र कहता है कि दशहरे के दिन किए गए कुछ छोटे उपाय जीवन भर के लिए गरीबी और नकारात्मकता को दूर कर सकते हैं।

1. रावण दहन की राख का उपाय

दशहरे की रात जले हुए रावण के पुतले की थोड़ी सी राख लाना बेहद शुभ माना जाता है। अगले दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में नहा-धोकर उस राख को कागज की पुड़िया में बांधकर तिजोरी या पैसे रखने वाली जगह पर रख दें। इससे घर में बरकत बनी रहती है और नकारात्मक शक्तियां प्रवेश नहीं करतीं।

2. कारोबार के लिए नारियल का प्रयोग

लगातार नुकसान हो रहा है तो दशहरे पर एक साबुत नारियल को पीले वस्त्र में लपेटकर, साथ में जनेऊ और मिठाई रखकर किसी राम मंदिर में चढ़ा दें। कारोबार में लाभ के योग बनने लगते हैं।

3. गणेश-लक्ष्मी पूजन

दशहरे पर गणेश-लक्ष्मी का पूजन कर एक नारियल तिजोरी में रखना और रात में उसे श्रीराम को अर्पित कर देना धन वृद्धि के लिए उत्तम माना जाता है।

4. लाल कपड़े से दुर्गा जी के चरण पोंछना

दशहरे के दिन मां दुर्गा के चरणों को लाल रुमाल से साफ कर उसी रुमाल को तिजोरी में रख लें, इससे कभी पैसों की तंगी नहीं होती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *