हैंड बैग खरीदते समय पर्सनैलिटी का रखें ध्यान

लाइफ स्टाइल। शॉपिंग करते समय महिलाएं ड्रेस और फुटवियर के साथ मैचिंग हैंड बैग भी खरीदती हैं। बेस्ट हैंड बैग का चुनाव महिलाओं के लुक को ऑसम बनाने के साथ-साथ उनकी स्टाइलिंग को भी एन्हॉन्स करता है। हालांकि हैंड बैग खरीदते समय महिलाएं कुछ कॉमन मिस्टेक्स कर देती हैं। आप कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखकर अपने लिए आसानी से परफेक्ट हैंड बैग का चुनाव कर सकती हैं।

हैंड बैग का काम सिर्फ बेस्ट लुक पाने तक सीमित नहीं होता है। बल्कि इसमें महिलाओं की जरूरत का हर सामान भी मौजूद रहता है। ऐसे में गलत हैंड बैग का चुनाव घाटे का सौदा हो सकता है। आइए जानते हैं हैंड बैग खरीदने के कुछ आसान टिप्स-

जरूरत निर्धारित करें:-

हैंड बैग खरीदने से पहले अपनी जरूरत को ध्यान में रखना न भूलें। जहां किसी स्पेशल ओकेजन के लिए आप स्टाइलिश बैग का सेलेक्शन कर सकती हैं। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए क्लासिक शोल्डर बैग लेना अच्छा ऑप्शन होता है। इसमें आपको सामान रखने के लिए काफी स्पेस भी मिल जाता है।

साइज चेक करें:-

हैंड बैग लेने के दौरान बैग के साइज के साथ-साथ अपनी पर्सनैलिटी पर भी ध्यान दें। कम हाइट के साथ लम्बा बैग कैरी करने से आपकी लम्बाई भी कम लगने लगती है। ऐसे में छोटी महिलाओं के लिए स्मॉल या मीडियम साइज बैग्स और ज्यादा हाइट वाली महिलाओं के लिए बिग साइज बैग लेना बेहतर रहता है।

हैंड बैग का शेप देखें:-

हैंड बैग के कलर और साइज के साथ-साथ शेप पर फोकस करना भी जरूरी होता है। कम हाइट वाली महिलाओं पर रेक्टेंगुलर या चौकोर बैग ज्यादा अच्छा लगता है। वहीं लम्बी और स्लिम फिगर वुमेन्स पर गोल बैग काफी सूट करता है।

हैंड बैग की स्ट्रैप:-

हैंड बैग के स्ट्रैप से कई बार लोगों की पीठ और कंधे में दर्द शुरू हो जाता है। ऐसे में ज्यादा भारी हैंड बैग लेने से बचें। पतले चेन वाला हैंड बैग बिल्कुल न खरीदें, इससे आपके कंधे पर निशान बन सकता है। वहीं एडजस्टेबल स्ट्रैप वाले हैंड बैग खरीदना आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।

हैंड बैग की लम्बाई:-

हैंड बैग आपके बॉडी फिगर को शेप में दिखाने का भी काम करता है। ऐसे में हैवी वेट वाली वुमेन के लिए कमर तक लम्बा शोल्डर बैग कैरी करना बेस्ट होता है। इससे आप अपने बॉडी के कर्व्स को आसानी से कवर कर सकती हैं।

सिंपल हैंड बैग है बेस्ट:-

हैंड बैग खरीदते समय कई महिलाएं ज्यादा पॉकेट वाला बैग चूज करती हैं। लेकिन ज्यादा अटैचमेंट्स होने से बैग जल्दी खराब होता है। ऐसे में क्लासिक डिजाइन वाला सिंपल बैग खरीदना आपके लिए बेस्ट हो सकता है। वहीं बैग लेने से पहले चेन और स्ट्रैप की मजबूती भी अच्छे से जांच लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *