Ghazipur: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गाजीपुर शहर के लंका मैदान में 26 सितंबर से तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर शुरू होने जा रहा है। शिविर का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक करेंगे। यह कैंप 26 से 28 सितंबर तक चलेगा।
कार्यक्रम के आयोजक युवा भाजपा नेता अभिनव सिंह ने बताया कि इस मेगा कैंप की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इसमें बड़े और नामी अस्पतालों के अनुभवी डॉक्टर आएंगे और मरीजों की जांच व उपचार करेंगे।
कैंप में आने वाले लोगों को डॉक्टर से सलाह, बीपी-शुगर समेत कई तरह की जांचें और इलाज की सुविधा बिल्कुल मुफ्त मिलेगी। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां भी निःशुल्क दी जाएंगी।
बताया जा रहा है कि अब तक बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया है। उम्मीद है कि तीन दिनों में हजारों की संख्या में लोग इस कैंप का लाभ लेंगे।