Heavy Rainfall Alert: देश में प्री-मानसून (Pre-Monsoon) की शुरुआत हो चुकी है और कई हिस्सों में इसका असर देखने को मिल रहा है। आने वाले कुछ ही दिनों में मानसून भी आने वाला है और पिछले साल हुई रिकॉर्ड तोड़ बारिश को देखते हुए इस साल भी अच्छी बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने 21, 22 और 23 मई को देश के कई राज्यों में भारी बारिश (Heavy Rain) अलर्ट जारी किया है।
उत्तर प्रदेश मे अगले चार दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में भीषण लू का अलर्ट (21-26 मई): पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले 5 दिनों तक भीषण लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राजधानी लखनऊ में गर्म और शुष्क मौसम रहेगा, जबकि तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं कानपुर, वाराणसी, आगरा, गोरखपुर, बांदा और प्रयागराज में तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चल सकती हैं।
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने बिहार में (21-26 मई) तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान 70 की स्पीड से आंधी भी देखने को मिल सकती है। राजधानी पटना में गर्मी के साथ साथ हल्के बादल भी छाए रहेंगे। गया में हीटवेव की स्थिति बन सकती है। जबकि मुजफ्फरपुर में उमस और तेज धूप हो सकती है।
राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम
पूर्वी राजस्थान में गर्म रातों का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि जयपुर में पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं जोधपुर, बीकानेर, कोटा, उदयरपुर में दिन में तेज धूप के साथ गर्म हवाएं भीषण गर्मी का एहसास कराएंगी। फिलहाल कुछ दिनों बाद बारिश से राहत मिलने की उमीद है।
झारखंड में तेज आंधी की चेतावनी
झारखंड में रांची, जमशेदपुर, बोकारो और धनबाद समेत कई जिलों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है. मौसम विभाग ने लोगों को पेड़ों और कमजोर ढांचों से दूर रहने की सलाह दी है. अगले दो दिन राज्य में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.
मध्यप्रदेश में गर्म रातें बढ़ाएंगी परेशानी
मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में दिन के साथ रात भी बेहद गर्म बनी हुई है. भोपाल, ग्वालियर, रीवा और छतरपुर में गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक लू का असर जारी रहने की चेतावनी दी है. कुछ हिस्सों में बादल छाने की संभावना है लेकिन बारिश के संकेत हैं.