UP News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के घोसी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. घोसी-नदवासराय मार्ग पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई. जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है. जहां एक तेज रफ्तार कार मोड़ पर अचानक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटना स्थल पर मौके पर पहुंच गई और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया. चिकित्सकों ने जांच के बाद रियाज अहमद (25) निवासी मिर्जा जमालपुर, रामाशीष यादव (28) निवासी लारपुर और राहुल (25) को मृत घोषित कर दिया. जबकि एक अन्य युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है.
वहीं मिर्जा जमालपुर निवासी आकाश यादव (25) गंभीर रूप से घायल है. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है.
इसे भी पढ़ें:-गुरुग्राम की लाइब्रेरी में मिल सकता है वेद-पुराण, वैदिक ज्ञान