सेहत के लिए बेहतर कौन, AC या Cooler, किसे खरीदना है फायदे का सौदा? यहां समझें

Window AC Vs Desert Air Cooler: गर्मियों का सीजन शुरू होते ही लोग कूलर और एसी  की व्यवस्थ में लग जाते है. लेकिन कई लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि कूलर लें या एसी. कई एक्सपर्ट एसी में रहने के नुकसान बताते हैं, जिसके बाद ये सवाल पैदा होता है कि क्या कूलर, एसी से बेहतर है? एसी और कूलर में कूलिंग के नजरिए से तो एसी ही बेहतर है लेकिन स्वास्थ्य के नजरिए से आखिर क्या सही है और कौन सा बेहतर है, इस बारे में आइए जानते हैं कि उन्होंने इस बारे में क्या समझाया.

Window AC Vs Desert Air Cooler: कौन-सा ऑप्शन ज्यादा सस्ता?

विंडो एसी खरीदने के लिए भी आपको ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा और इसकी रनिंग कॉस्ट भी ज्यादा है. विंडो एसी की कीमत 25,000-40,000 रुपये के बीच है. इसके अलावा अगर आप इसे रेगुलर यूज करते हैं तो आपका बिजली का बिल 3,000-5,000 रुपये तक बढ़ सकता है. दूसरी तरफ कूलर की कीमत कम है. मार्केट में 8,000-15,000 रुपये तक शानदार कूलर मिल जाएंगे और ये बिजली बिल पर भी ज्यादा असर नहीं डालते.

विंडो एसी के झंझट हैं ज्यादा

विंडो एसी को इंस्टॉल करने के बाद इसके काफी झंझट है. हर सीजन में इसकी सर्विस की जरूरत पड़ती है, जबकि बार-बार एयर फिल्टर साफ करने पड़ते हैं. इसके अलावा गैस रिफिलिंग आदि का भी ध्यान रखना पड़ता है. वहीं कूलर के मामले में ऐसे कोई झंझट नहीं हैं. मार्केट से लाने के बाद इसे प्लग-इन करने की जरूरत है. इसकी रेगुलर सर्विस की भी जरूरत नहीं होती और कूलिंग पैड भी आराम से कम से कम एक सीजन चल जाते हैं.

इसे भी पढ़ें:-देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं संग अगले 3-4 दिन जमकर बरसेंगे बादल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *