Diwali 2023: राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को दी दिवाली की बधाई

Diwali 2023: देशभर में आज दिवाली का त्योहार पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दी. साथ ही उन्‍होंने एक खास संदेश भी लिखा. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खास संदेश लिखते हुए देश और विदेश के सभी भारतीयों को दिवाली की शुभकामनाएं दी.

राष्‍ट्रपति मुर्मू ने किया पोस्‍ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर एक संदेश साझा करते हुए लिखा कि “दीपावली के शुभ अवसर पर सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं! दीपावली के इस शुभ मौके पर मैं सभी देशवासियों और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं.”

उन्होंने आगे लिखा, “यह हर्ष और उल्लास का महापर्व दीपावली अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का उत्सव मनाने का पर्व है. विभिन्न धर्मों एवं अनुयायियों द्वारा मनाया जाने वाला यह त्योहार प्रेम, भाईचारा और मैत्री का संदेश देता है. यह पर्व हमारी सत्प्रवृत्तियों, प्रेम, करुणा, शुभ और लाभ का प्रतीक है, तथा हमारे मन को आलोकित करता है. यह पर्व हमें मानवता की भलाई करने के लिए भी प्रेरित करता है.”

Diwali 2023: राष्‍ट्रपति ने लोगों से की अपील

राष्ट्रपति मुर्मू ने आगे लिखा कि “दीपावली पर जिस तरह एक दीपक अनेक दीपकों को प्रज्वलित कर सकता है, उसी तरह हम समाज के गरीब, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के साथ खुशियां बांट कर उनके जीवन में सुख और समृद्धि का उजाला फैला सकते हैं. आइए हम सब मिलकर प्रकाश के उत्सव को स्वच्छ और सुरक्षित तरीके से मनाएं और पर्यावरण संरक्षण में योगदान करते हुए राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें.”

ये भी पढ़े:- Today Horoscope: आज सूर्य की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानिए अपना राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *