MPESB Recruitment 2026: पुलिस में कांस्टेबल बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए आवेदन का इंतजार खत्म हो गया है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल यानी MPESB ने पुलिस कांस्टेबल जीडी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं. इस भर्ती के तहत कुल 7500 कांस्टेबल पद भरे जाएंगे. आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 22 सितंबर से शुरू हुई है. योग्य उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. लिखित परीक्षा 19 नवंबर 2026 से शुरू होगी.
शैक्षणिक योग्यता
सामान्य व अन्य श्रेणियों के लिए न्यूनतम 10वीं पास, जबकि एसटी (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 8वीं पास रखी गई है.
आयु सीमा
सामान्य व अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का सेलेक्शन कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के जरिए किया जाएगा. लिखित परीक्षा 19 नवंबर 2026 से शुरू होगी.
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद पुलिस कांस्टेबल जीडी भर्ती 2026 के Online Form लिंक पर क्लिक करें.
- अब रजिस्ट्रेशन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें और लॉगिन करें.
- आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और कैटेगरी से जुड़ी जानकारी भरें.
- इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और उपलब्ध पद/कैडर से जुड़ी जानकारी को ध्यान से भरें.
- अब ऑनलाइन आवेदन फीस जमा करें.
- फॉर्म सबमिट करने से पहले पूरी जानकारी दोबारा चेक कर लें.
- सब कुछ सही होने पर फाइनल सबमिशन करें और कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट या पीडीएफ सेव करके रख लें.
इसे भी पढे़ं:-उत्तराखंड में विकास कार्यों को मंजूरी, 8 परियोजनाओं के लिए करोड़ों स्वीकृत