Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए कुल 16.88 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान किए जाने का अनुमोदन किया है. इनमें सड़क, पुलिया, भवन, सिंचाई, पार्क सौंदर्यीकरण, मंदिर जीर्णोद्धार और मेला क्षेत्र के अनुरक्षण से जुड़े कार्य शामिल हैं.
पिथौरागढ़:
- डीडीहाट में भूमिधारा से कुमालगांव तक खड़ंजा व पुलिया के लिए 74.24 लाख
- मझेड़ा में प्रा. विद्यालय से नाघर कुमाल्ता व स्यूसी तक संपर्क मार्ग के लिए 49.85 लाख
- गराली में पुलिया निर्माण के लिए 58.14 लाख
- तौक भौरा फील्ड में सिंचाई गूल के लिए 44.13 लाख
देहरादून:
- सहसपुर की झाझरा पंचायत में सड़क, नाली व टाइल कार्य के लिए 76.60 लाख
- धर्मपुर के सेवलाकलां में संसारी माता मंदिर जीर्णोद्धार के लिए 49.95 लाख
रुद्रप्रयाग:
- केदारनाथ के बसुकेदार में आवासीय/अनावासीय भवन निर्माण के लिए सबसे बड़ी 12.26 करोड़ की स्वीकृति
पौड़ी:
- कोटद्वार के कण्वाश्रम में सम्राट भरत प्रतिमा स्थापना व सौंदर्यीकरण के लिए 31.90 लाख
चम्पावत:
- मां पूर्णागिरी मेला क्षेत्र में अनुरक्षण, विश्राम शेड व पुलिया के लिए 77.22 लाख
सरकार का कहना है कि इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी.
इसे भी पढ़ें:-वजन घटाने के लिए सही डाइट व नियमित एक्सरसाइज की सलाह, रोजाना की आदतों में करें ये बदलाव