पोषक तत्‍वों का खजाना है कच्‍चा प्‍याज, बड़े बुजुर्ग चिलचिलाती धूप में देते हैं खाने की सलाह

Onion in summer : गर्मी अब धीरे धीरे अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर चुकी है. कुछ दिनों में लू चलने की भी संभावना है. इस वजह से गर्मी के मौसम में अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है. बता दें कि गर्मी के मौसम में शरीर कई तरह की बीमारियों की चपेट में आता है. ऐसे में शरीर को एक्सट्रा पोषण की जरूरत होती है. यही कारण है कि इस मौसम में पानी से भरपूर चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है. इसके अलावा एक और चीज खाने की सलाह दी जाती है और वो है कच्चा प्याज. कहा जाता है कि गर्मियों में कच्चे प्याज का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है.

बता दें कि प्याज पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है. इसमें सल्फर, फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम, विटामिन B और C पाया जाता है. इसके साथ ही इसमें कई ऐसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करते हैं. 

लू से बचने में मददगार

इसके साथ ही गर्मी में लू का खतरा सबसे ज्यादा रहता है. इस दौरान कच्चा प्याज लू से बचाने में मददगार साबित हो सकता है. बता दें कि इससे शरीर का तापमान संतुलित रहता है. 

शरीर को ठंडक पहुंचाने में राहत

इतना ही नही बल्कि प्याज शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडक पहुंचाने का काम करता है. इसके सेवन से आप दिनभर एनर्जेटिक महसूस करते हैं. 

भरपूर मात्रा में फाइबर

बता दें कि कच्चे प्याज में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है. इसके सेवन से गैस और कब्ज की समस्या दूर होती है. 

इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद

साथ ही प्याज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है. जिससे आप मौसमी बीमारियों से बचे रहते हैं. 

ये भी पढ़ें :- ‘बंगाल का मिजाज देखने सिलीगुड़ी आइए’, पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, बोले- लोगों के दिल-दिमाग में भाजपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *