दो लाख के नकली नोटों सहित दो शातिर गिरफ्तार

कानपुर। कानपुर में स्वाट टीम ने नौबस्ता पुलिस के साथ मिलकर 2 लाख के नकली नोटों समेत 2 शातिरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि शातिर लोगों को अधिक फायदे का झांसा देकर नकली नोटों की गड्डियां बेच देते थे। अब तक कानपुर व कानपुर देहात में एक दर्जन से अधिक लोगों को नकली नोट बेचे गए हैं। स्वाट टीम प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि बिहार निवासी रामकुमार चौबे व प्रयागराज निवासी अशोक सिंह लंबे समय से गोरखधंधा कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर उन्हें नौबस्ता बाईपास के पास से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 500 की 4 गड्डियां बरामद हुईं, जिसमें नकली नोट थे। सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों लोगों को 1 लाख रुपये के बदले 2 लाख के नकली नोट बेचते थे। विश्वास दिलाने के लिए खुद दुकानों पर जाकर उन्हें नकली नोट चला कर दिखाते थे। ऐसे में लोग अधिक फायदे के लालच में आकर उनसे नकली नोट खरीद कर बाजार में खपा दे रहे थे। नकली नोट खरीदने वालों की भी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *