Education: सरकारी कॉलेज या इंस्टीट्यूट में पढ़ाने की जॉब पाना चाहते हैं, तो आपके लिए यूपी में नौकरी का चांस हैं. आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान में टीचिंग फैकल्टी की रिक्तियां निकली हैं. प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर तीन पद अलग-अलग विभाग में भरे जा रहे हैं. ऐसे में जो भी अभ्यर्थी एकेडमिक कैडर में जॉब करना चाहते हैं, वो इसमें अप्लाई कर सकते हैं.
शैक्षिक योग्यता
प्रोफेसरः पीएचडी की डिग्री संबंधित विषय/क्षेत्र में पूरी की हो. साथ में 10 रिसर्च पब्लिकेशन प्रकाशित हुए हों. रिसर्च का कुल स्कोर 120 होना चाहिए. इसके अलावा यूनिवर्सिटी में 10 साल का टीचिंग एक्सपीरियंस/कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर/एसोसिएट प्रोफेसर/प्रोफेसर पद पर अनुभव होना चाहिए.
एसोसिएट प्रोफेसर: पीएचडी अच्छे एकेडमिक रिकॉर्ड की साथ पूरी की हो. साथ में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर्स की डिग्री की होनी चाहिए. न्यूनतम 8 साल टीचिंग/ एकेडमिक रिसर्च आदि का अनुभव हो.
असिस्टेंट प्रोफेसर: मास्टर्स की डिग्री न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ संबंधित विषय में पूरी की हो. साथ में यूजीसी द्वारा आयोजित नेशनल एलिजिबिली टेस्ट (NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की हो. NET के अलावा SLET/SET देने वाले भी आवेदन कर सकेंगे. पीएचडी प्रोग्राम के लिए कैंडिडेट रजिस्टर्ड हों.
चयन प्रक्रिया
असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए अंतिम चयन केवल इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर होगा, जबकि शैक्षणिक अंक केवल शॉर्टलिस्ट करने के लिए देखे जाएंगे. प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर पदों पर चयन यूजीसी के अनुसार इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा.
कैसे करें अप्लाई?
- सबसे पहले डायरेक्ट लिंक curec.samarth.ac.in पर जाएं.
- यहां आपको केंद्रीय हिंदी संस्थान के अंदर Assistant Professor, Associate Professor, Professor के सामने Apply to this Job का ऑप्शन नजर आएगा.
- यहां आपसे लॉगइन मांगा जाएगा. अगर आप वेबसाइट पर रजिस्टर्ड नहीं है, तो पहले साइड में दिखे Register बटन पर क्लिक करें.
- यहां अपनी ईमेल एड्रेस, मोबाइल नंबर की जानकारी भरकर कैप्चा कोड भरें.
- लॉगइन क्रेंडेंशियल का इस्तेमाल करके पेज पर दोबारा लॉगइन करें.
- अब अपनी पर्सनल, एजुकेशनल संबंधित सभी डिटेल्स ध्यान से भर दें.
- फोटो और हस्ताक्षर, स्कैन करके अपलोड करें. कैटेगिरी के मुताबिक आवेदन शुल्क भरें और प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें.
इसे भी पढ़ें:-केंद्र सरकार ने प्रवासी मजदूरों के हित में लिया बड़ा फैसला, सभी राज्यों में सिलेंडर की होगी दोगुनी सप्लाई