UP Teacher Vacancy: उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों के 11 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती में शिक्षा मित्रों को बड़ी राहत मिल सकती है. शिक्षा मित्रों की तरफ से लंबे समय से नियमित करने और सैलरी बढ़ाए जाने की मांग को देखते हुए अब भर्ती में उन्हें छूट देने की तैयारी की जा रही है, हालांकि अभी तक अंतिम फैसला नहीं लिया गया है.
अब बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के पुराने आदेश की जानकारी उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेजे जाने के बाद दोबारा विचार शुरू हो गया है. आयोग ने मामले पर फैसला लेने के लिए चार सदस्यीय कमेटी भी गठित की है. यह मामला इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि प्रदेश में बड़ी संख्या में शिक्षामित्र इस भर्ती से जुड़े हुए हैं.
यूपी के शिक्षा मित्र लगातार मांग कर रहे हैं कि उन्हें भी बाकी शिक्षकों की तरह स्पेशल टीईटी में बैठने का मौका दिया जाए, अब अगर सरकार राहत देने का फैसला लेती है तो उन्हें इस पात्रता परीक्षा में बैठने की इजाजत मिल जाएगी. यानी वो टीईटी पास कर सकते हैं और फिर उनके पास शिक्षक भर्ती में वेटेज लेकर नौकरी पक्की करने का मौका है.
इसे भी पढ़ें:-यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी, 60 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं