4 राज्यों में MLC की 28 सीटों पर चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान

MLC Elections: चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र में विधान परिषद यानी MLC चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया है. इन सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 27 अक्टूबर को वोटों की गिनती की जाएगी. चुनाव कार्यक्रम सामने आने के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो जाएंगी.

चुनाव आयोग के अनुसार बिहार की 8, कर्नाटक की 4, महाराष्ट्र की 5 और उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर चुनाव होना है. इनमें सभी सीटें स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित हैं.

उम्मीदवारों के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर तय की गई है. नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को होगी, जबकि उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे. वोटिंग 23 अक्टूबर को सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगी. 27 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी.

इसे भी पढ़ें:-Asian Games: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लगातार जीता दूसरा गोल्ड, श्रीलंका को रौंदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *