50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, गंभीर धाराओं में दर्ज है मुकदमे

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में पिछले 13 सालों से पुलिस से बचता आ रहा 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया. शाहाबाद पुलिस और एसटीएफ कानपुर यूनिट की संयुक्त टीम ने एक सटीक कार्रवाई करते हुए आरोपी को आंझी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए आरोपी की पहचान शाहाबाद क्षेत्र के निवासी विपिन सिंह उर्फ राजू के रूप में हुई है. उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. तलाशी के दौरान एक मोबाइल फोन और 670 रुपये नकद बरामद हुए.

हत्या के मामले में वांछित चल रहा था आरोपी

एसटीएफ की नोएडा यूनिट को मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी अपराधी बुलंदशहर जिले में एनटीपीसी खुर्जा व टीएचडीसी के पास निर्माणाधीन स्कूल की बिल्डिंग में छिपकर रह रहा है और वहीं काम कर रहा है. सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर मंगलवार देर रात घेराबंदी कर उसे दबोच लिया. पुलिस के मुताबिक विपिन सिंह उर्फ राजू साल 2013 में हुए एक हत्या के मामले में वांछित था और उसी समय से लगातार फरार चल रहा था.

कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार विपिन सिंह उर्फ राजू के खिलाफ हत्या, गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं. लंबे समय से फरार चल रहे इस इनामी बदमाश की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थाना प्रभारी शाहाबाद अरविंद कुमार राय, एसटीएफ कानपुर यूनिट के अधिकारी और पुलिस के अन्य जवान शामिल रहे. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें:-देश में एलपीजी संकट! एक्टिव हुई सरकार, उठाया बड़ा कदम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *