Rajasthan: जयपुर पुलिस ने पैरामेडिकल परीक्षा के दौरान गड़बड़ी कराने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि कुछ छात्रों को पैसे लेकर परीक्षा में नकल करवाने और पास कराने की पूरी तैयारी कर ली गई थी. वेस्ट जोन के डीसीपी प्रशांत किरण के मुताबिक परीक्षा में परिचित वीक्षकों यानी इनविजिलेटर्स की ड्यूटी लगवाकर नकल कराने की योजना बनाई गई थी. इसके लिए करीब साढ़े पांच लाख रुपये का सौदा हुआ था और हर छात्र से तीन पेपरों के बदले 18,500 रुपये वसूले गए थे.