महाराष्ट्र में दिखा मानसून का असर, रेल यातायात हुआ ठप

Maharashtra: महाराष्ट्र में मानसून का असर दिखने लगा है। मुंबई में कल रात से ही बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई स्थित क्षेत्रीय केंद्र ने बुधवार को तड़के मुंबई और पालघर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बता दे कि महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण मुंबई जाम हो गया है। कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। जिसमे हिंदमाता , माटुंगा, कुर्ला अंधेरी के इलाके शामिल है

मौसम विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र के कई जिलों में बिजली गिरने के साथ-साथ गरज-चमक और भारी बारिश की प्रबल संभावना है। मुंबई में स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

रेल यातायात पूरी तरह ठप

ट्रांस हार्बर रेल मार्ग पर रेल यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। बता दे कि भारी बारिश के चलते पटरियों के नीचे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे इस मार्ग पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया है। रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र इस रूट पर यातायात पूरी तरह बंद कर दिया है। यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था का उपयोग करने की सलाह दी गई

पानी में डूबे रेलवे ट्रैक

मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण दादर स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पानी से भरे हुए दिखे। जानकारी अनुसार, कल सुबह 8:00 बजे से आज सुबह 7:00 बजे के बीच मुंबई में 300 mm से ज़्यादा बारिश दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *