Bihar: बिहार से दुखद खबर सामने आई है। यहां बुधवार की अलेहे सुबह दरभंगा में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में जहां तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं चौथा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
इस रूप में हुई मृतकों की पहचान
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल घायल को अस्पताल भेजवाया, मृतकों की पहचान लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज स्थित मोमिन टोला निवासी मो. फारिश, मो. इफ्तेखार और मो. अल्ताफ नियाज के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि चारों दोस्त बीती रात बाकरगंज मस्जिद में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके बाद अहले सुबह सभी बाइक से घूमने के लिए निकले थे।
घायल चौथे युवक का अस्पताल में चल रहा इलाज
इसी दौरान मब्बी थाना क्षेत्र के शिवधारा बाजार समिति चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। घायल युवक का इलाज निजी अस्पताल में में चल रहा है।
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
मब्बी थानाध्यक्ष ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन की पहचान करने के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही फरार वाहन चालक को पड़क लिया जाएगा।