Khargone: ड्यूटी से लौट रहे पुलिसकर्मियों की कार हादसे की शिकार, 3 की मौत, दो घायल

khargone road accident: मध्य प्रदेश के खरगोन में शनिवार को भीषण हादसा हो गया। जहां एक कार और डंपर की टक्‍कर हो गई। यह टक्‍कर इतना भीषण था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से जख्‍मी हो गए। हादसे में घायल दोनों युवको को इंदौर रैफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। बता दें कि यह कार पुलिसकर्मियों की थी।

 

जानकारी के मुताबिक, खरगोन में शुक्रवार को निकले महाधिष्ठा सिद्धेश्वर महादेव के डोले से ड्यूटी कर शनिवार की सुबह करीब 03:00 बजे सभी पुलिसकर्मी अल्टो कार से निकले थे। दुर्घटनाग्रस्त कार को एसआई विमल तिवारी चला रहे थे। सुबह करीब 4:33 बजे बडूद के पास एस्सार पेट्रोल पंप के सामने खड़े राखड़ से भरे डंपर को पीछे से अल्टो कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पांचों सवारो में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

घटना के 20 मिनट बाद वहां से गुजर रहे एक दूध वाले ने घायलों को कार में फंसा देखा। बडूद से कुछ लोगों को मदद के लिए बुलाया गया। करीब पांच बजे पेट्रोल पंप के मालिक को भी फोन लगाया और एंबुलेंस को सूचना दी गई। घायल और मृतकों को एंबुलेंस ने दो बार में सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायलो को तत्काल मोरी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इंदौर के मेदांता अस्पताल भेज दिया गया। मृतकों में एसआई विमल कुमार तिवारी, एसआई रमेश भास्करे और आरक्षक मनोज कुमावत शामिल हैं। घायलों में कोमल सिंह दांगोडे और रघुवीर सिंह रावत का इलाज इंदौर में चल रहा है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *