Hockey: हार्दिक बने प्‍लेयर ऑफ द ईयर, सविता तीसरी बार FIH के वार्षिक पुरस्कार से सम्मानित

FIH Hockey Awards: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मिडफील्डर हार्दिक सिंह को अंतरराष्‍ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के सालाना पुरस्‍कार (FIH Hockey Awards) में 2023 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया. वहीं महिला टीम की कप्तान सविता को एफआईएच साल की सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर चुना गया.  

बता दें कि विजेताओं का चयन एक विशेषज्ञ पैनल द्वारा किया जाता है जिसमें राष्ट्रीय संघ (राष्ट्रीय टीमों के कप्तान और कोच), मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ प्रशंसकों का वोट शामिल होता है. देश के लिए 114 मैच खेल चुके हार्दिक सिंह को भारतीय हॉकी का भविष्य माना जाता है।

FIH Hockey Awards: साल का दूसरा बड़ा पुरस्कार

उनके खेल में इसकी झलक भी दिखी है. वह टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के प्रमुख सदस्य थे. हार्दिक सिंह का यह साल का दूसरा बड़ा पुरस्कार है. उन्हें इससे पहले हॉकी इंडिया ने साल 2023 के लिए बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार (साल का सर्वश्रेष्ठ भारतीय खिलाड़ी) से नवाजा गया था.

सविता ने 2021 और 2022 में इसे जीतने के बाद लगातार तीसरी बार FIH महिला गोलकीपर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीता. भारतीय गोलकीपर सविता पूरे 2023 में शानदार फॉर्म में रही है. ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैचों से लेकर हाल ही में आयोजित एशियाई खेलों तक, सविता ने लगातार प्रभावित किया. इस 33 वर्ष की खिलाड़ी ने अक्‍टूबर में भारत में आयोजित एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को विजेता बनाने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई.  

ये भी पढ़ें:- शक के कारण हैवान बना पति, पत्‍नी समेत चार लोगों को उतारा मौत के घाट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *