Calcium: कैल्शियम मानव शरीर में सबसे प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला खनिज है. शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, जिसकी वजह से हड्डियों और मसल्स में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। खासकर, सुबह उठते पर शरीर में अकड़न महसूस हो सकता है। इसके साथ ही उठने बैठने पर, कमर, पीठ और घुटनों का दर्द बढ़ जाता है। ऐसे में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में किन चीजों का होना ज़रूरी है?
कैल्शियम की कमी के लक्षण
- हड्डियों में बार-बार दर्द या फ्रैक्चर
- नाखूनों का टूटना
- दिल की धड़कन अनियमित
- मांसपेशियों में खिंचाव या ऐंठन
- दांतों की सड़न या कमजोरी
कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ
- दूध: कैल्शियम का सबसे मुख्य और आसान स्रोत है.
- दही और छाछ: पेट के लिए अच्छे और कैल्शियम से भरपूर.
- पनीर: हड्डियों को ताकत देने वाला स्वादिष्ट विकल्प.
- रागी: मिलेट्स में सबसे ज्यादा कैल्शियम देने वाला अनाज.
- तिल के बीज: एक चम्मच तिल में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है.
- चिया सीड्स: पानी या दूध में भिगोकर खाने से लाभ मिलता है.
- बादाम: नियमित खाने से हड्डियां और नसें मजबूत होती हैं.
- हरी सब्जियां: सहजन (मोरिंगा) की पत्तियां और ब्रोकोली.
- संतरा: फल जो विटामिन सी के साथ कैल्शियम भी देता है.
लाइफस्टाइल टिप्स
- सुबह 15-20 मिनट धूप में समय बिताएं.
- बहुत ज्यादा नमक और कोल्ड ड्रिंक से बचें.
- हरी सब्जियां और डेयरी को नियमित रूप से डाइट में शामिल करें.
- एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाएं – योग, चलना, स्ट्रेचिंग.
- शराब और धूम्रपान से दूरी बनाए रखें.
इसे भी पढ़ें:-कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश, दो पायलटों की मौत