Computer Operator Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश में कंप्यूटर से जुड़ी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए नई भर्ती का रास्ता खुल गया है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने महाधिवक्ता कार्यालय के कंप्यूटर संवर्ग में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड और सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर की कुल 12 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर 2026 से शुरू होगी, जबकि उम्मीदवार 28 सितंबर 2026 तक फॉर्म भर सकेंगे.
कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए योग्यता
- कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A पद पर आवेदन के लिए कैंडिडेट्स का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री या इसके समकक्ष अन्य योग्यता हासिल की हो.
- आयु-सीमा कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. हालांकि ऊपरी एज लिमिट में नियमानुसार आरक्षित वर्गों को छूट दी जाएगी.
- मान्यता प्राप्त संस्सान से कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा/एनआईआईएलआईटी से ‘ओ’ लेवल सर्टिफिकेट हालिस किया है.
- कंप्यूटर एप्लिकेशन में तीन साल का अनुभव होना भी जरूरी है.
- सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए कंप्यूटर एप्लिकेशन में 2 साल का एक्सपीरियंस मांगा गया है.
- कैंडिडेट ने उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UP PET 2025) में भाग लिया हो. इसमें आए नॉर्मलाइज्ड स्कोर को आधार मानकर ही शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी.
कैसे भरे UPSSSC कंप्यूटर ऑपरेटर का फॉर्म?
- कंप्यूटर ऑपरेटर का फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- इसके बाद लाइव एडवर्टाइजमेंट सेक्शन खोलें.
- अब विज्ञापन संख्या 20-परीक्षा/ 2026 के संबंधित भर्ती लिंक पर जाएं.
- यहां पीईटी 2025 से संबंधित रजिस्ट्रेशन नंबर और जरूरी लॉगिन डिटेल दर्ज करें.
- आवेदन फार्म में पर्सनल, एजुकेशनल, कैटेगरी और दूसरी जरूरी जानकारी भरें.
- अब मांगे गए डॉक्यूमेंट, फोटो और सिग्नेचर आदि अपलोड करें.
- इसके बाद भरी गई जानकारी को ध्यान से जांचे और निर्धारित 25 रुपये ऑनलाइन फीस का पेमेंट करें.
- लास्ट में आवेदन को एक बार फिर चेक करके सबमिट कर कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.
इसे भी पढ़ें:-डाइट में शामिल करें ये कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ, हड्डिया रहेंगी मजबूत और कमजोरी से मिलेगी राहत