केरल के वायनाड में मीनाक्षी पुल के पास भूस्खलन, 3 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kerala: देशभर में जारी मूशलाधार बारिश के बीच केरल के वायनाड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां भारी बारिश के चलते भूस्खलन से ‘वायनाड-कल्लाडी सुरंग’ निर्माण स्थल पर एक बड़ा हादसा हो गया. इसमें 3 लोगों की मौत हुई है. कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. अब तक 6 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. 

घटना सुबह 10 बजे के करीब हुई है. यहां कललाडी इलाके में मीनाक्षी पुल के पास टनल निर्माण का काम चल रहा था,  इसी दौरान पहाड़ी का हिस्सा दरक गया. नीचे की ओर प्रवासी मजदूरों के रहने के लिए टेम्प्रेरी कैम्प बनाया गया था, 2 बसों में स्थानीय मजदूरों को भी वहां काम के लिये लाया गया था. ये दोनों बसें और टेम्प्रेरी कैम्प पूरी तरह लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया है. हालांकि ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि सुबह का वक्त होने के चलते ज्यादातर लोग सुरक्षित जगह भाग गए.

हालांकि, अधिकारियों को संदेह है कि बचाव दल द्वारा खोज जारी रखने के दौरान अभी और अधिक श्रमिक और पर्यटक फंसे हो सकते हैं. दमकल और बचाव सेवा कर्मियों, पुलिस तथा अन्य आपातकालीन एजेंसियों ने राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है. बचाव कार्य में मदद के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम को भी घटनास्थल पर भेजा गया है.

इसे भी पढे़ं:-गृह मंत्री अमित शाह ने सैकड़ों ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *