मोबाइल उपभोक्ताओं को लगेगा बड़ा झटका, रिचार्ज प्लान महंगा करेंगी कंपनियां

Mobile  Recharge: मोबाइल उपभोक्ता के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें आपकी जेब को एक और झटका लगने वाला है. टेलीकॉम कंपनियों ने रीचार्ज दरों में एक बार और बढ़ोतरी के लिए तैयार है. अगले तीन-चार महीनों में रिचार्ज प्लान 12-15 फीसदी महंगा कर सकती है, क्योंकि बाजार के एकीकरण के बाद इस क्षेत्र में कीमतों का माहौल अधिक अनुकूल हो गया है.

जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में जियो और एयरटेल दोनों ही अपने रिचार्ज प्लान महंगे करने की प्लानिंग कर रही हैं.  दूरसंचार कंपनियों का कहना है कि मुफ्त में 5जी सेवाएं देने से उन्हें वह मुनाफा नहीं मिला, जिसकी उन्होंने उम्मीद की थी. नतीजतन, वे नेटवर्क के बुनियादी ढांचे में किए गए अपने बड़े निवेश की भरपाई मोबाइल टैरिफ बढ़ाकर करना चाहती हैं.

इसे भी पढे़ं:-केरल के वायनाड में मीनाक्षी पुल के पास भूस्खलन, 3 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *