प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहद खास है यह जगह…

ट्र‍िप। नागालैंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति, शांत वातावरण और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए मशहूर है। अगर आप प्रकृति को बेहद करीब से देखना चाहते है तो यह जगह आपके लिए बेहद ही खास है। यहां आप ट्रेकिंग, जंगल कैंपिंग और रॉक क्लाइम्बिंग जैसी कई गतिविधियां कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं नागालैंड के इन खूबसूरत जगहों के बारे में…

कोहिमा- नागालैंड की राजधानी कोहिमा (केवीरा) समुद्र तल से 1500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और यह चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरी हुई है। यहां आप हिमा संग्रहलय, कोहिमा वॉर सिमेट्री, इंटेंगकी वन्यजीव अभ्यारण और भी कई जगहें है जहां आप अपने परिवार, दोस्तों और बच्चों के साथ घूम सकते हैं।

फेक- अगर आप भी गर्मियों की इस चिलचिलाती धूप से परेशान हैं, तो फेक जरूर जाएं। फेक अपनी वन्य जीवों और विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों के लिए जाना जाता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

दीमापुर- दीमापुर शहर हवाई उड़ान के माध्यम से सीधे जुड़ा हुआ है। जिस कारण साल भर यहां पर्यटकों का तांता लगा रहता है। यहां की खुबसुरत वादियां आपको धरती पर ही स्वर्ग का अहसास कराती हैं।

मोकोकचुंग- मोकोकचुंग नागालैंड का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यहां आप संरक्षित कलाकृतियों को भी देख सकते हैं। मोकोकचुंग के बिना आपका नागालैंड का ट्रिप अधूरा माना जाता है।

खोनोमा गांव- खोनोमा गांव को एशिया का पहला ग्रीन विलेज माना जाता है। 700 साल पुराना यह गांव हरियाली से पुरी तरह भरा पड़ा है। यही नहीं यहां के घरों को प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करके बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *