बेहद खूबसूरत हैं भारत की ये पांच झीलें…

यात्रा। भारत की प्राकृतिक सुंदरता विदेशी पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां के पहाड़, हरियाली, नदियां, झरने और झील किसी विदेशी डेस्टिनेशन से कम नहीं लगती। भारत में आपको एक से बढ़कर एक सुंदरता का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा।

किसी खूबसूरत जगह पर शांत एहसास को महसूस करना चाहते हैं तो भारत में स्थित झीलों का लुत्फ उठा सकते हैं। वैसे तो भारत में कई झीलें हैं जो काफी प्रसिद्ध हैं, लेकिन यहां आपको भारत की पांच सबसे खूबसूरत झीलों के बारे में बताया जा रहा है। इस बार यात्रा का प्लान बनाएं तो इन झीलों को घूमना न भूलें। ये रही भारत की पांच सबसे सुंदर झीलें।

डल झील:-

भारत की झीलों में सबसे पहले डल झील का नाम याद आता है। भारत के प्रसिद्ध हनीमून डेस्टिनेशन कश्मीर में डल झील मौजूद है, जिसकी अनोखी और अद्भुत खूबसूरती देख हर कोई मुग्ध हो जाता है।

चिल्का झील:-

ओडिशा में स्थित चिल्का लेक भी बहुत ही खूबसूरत है। चिल्का झील को भारत के सबसे बड़े तटीय झीलों में से एक माना जाता है। झील की सैर करते समय आपको डॉल्फिन देखने को मिल सकती है। थोड़ा आगे जाएंगे तो झील का संगम देखने को मिलता है, जहां पानी के रंग में बदलाव देख पाएंगे।

वूलर झील:-

कश्मीर में वूलर झील भी स्थित है। इसे सबसे सुंदर झील कह सकते हैं। यह देश की सबसे ज्यादा ताजे पानी की झीलों में से एक है। इतना ही नहीं वूलर झील को एशिया में मीठे पानी की सबसे लंबी झील भी माना जाता है।

सोन बील झील:-

असम में सोन बील नाम की एक खूबसूरत झील मौजूद है। इसे वेटलैंड भी कहते हैं। करीमगंज स्थित इस झील को आप गर्मियों के मौसम में घूमने जा सकते हैं।

लोकटक झील:-

मणिपुर में लोकटक झील स्थित है। लोकटक झील को फ्रेश वाटर लेक के नाम से भी जाना जाता है। इस झील की खूबसूरती आपके सारे तनाव को कम कर सकती है। झील में सैर करने से मन शांत महसूस कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *