कहीं झुलसाने वाली गर्मी तो कहीं बारिश की चेतावनी…

नई दिल्ली। पूरा उत्तर भारत गर्मी की चपेट में हैं, रविवार को भीषण लू चलने से दिल्ली और यूपी में 49 डिग्री सेल्सियस और इससे अधिक तापमान दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने पूरे केरल में आज भारी बारिश होने की चेतावनी दी है।

इसके मद्देनजर 5 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के सफदरजंग में तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मुंगेशपुर और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ में 49.2 और 49.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, कश्मीर, दिल्ली, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, पंजाब, उत्तराखंड और बिहार में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *