तो यहां छिपे है महिलाओं के राज…

रहस्‍य। पुरूषों के लिए महिलाओं को जानना बहुत मुश्किल होता है। किसी भी महिला के स्वभाव का पुरूष आसानी से पता नहीं लगा पाते, लेकिन हम आज उन्हें एक ऐसा आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे वो हर महिला के स्वभाव का तुरंत पता लगा लेंगे। तो क्या आप जानते हैं? बालों की लंबाई और टैक्सचर आदि देखकर आप हर महिला के व्यक्तित्व का पता लगा सकते हैं। जी हां महिलाओं के बालों मे उनकी पहचान और उनके सारे राज़ छिपे होते हैं। तो आईए जानते है…

छोटे बाल- छोटे बाल वाली महिलाएं केवल अपने बारे में सोचती हैं। ये स्वभाव से काफी मुंहफट होती हैं। ऐसी महिलाएं अपने करियर को लेकर काफी सीरियस होती हैं और मंजिल हासिल करने के लिए काफी मेहनत भी करती हैं। हर व्यक्ति के प्रति इनका नज़रिया बहुत जल्दी बदलता है, इसलिए इनकी दोस्ती बहुत कम लोगों से होती है।

लंबे और सीधे बाल- लंबे और सीधे बालों वाली महिलाओं को अपने घर से बहुत प्यार होता है। इसके साथ ही वह अपनी गृहस्थी बहुत अच्छी तरह चलाती हैं। ऐसी महिलाएं पैसों का सही उपयोग करती हैं। पुरूषों को लंबे बालों वाली महिलाएं ज्यादा पसंद आती है।

पतले बाल-  कम बालों वाली महिलाओं में आत्मविश्वास की काफी कमी होती है। ये महिलाएं सिर्फ अपने तक सीमित रहती हैं। इसके साथ ही ये प्यार ज्यादा यकीन नहीं करती। इस तरह की महिलाएं ज़्यादातर अंधविश्‍वास को मानती हैं। पतले बाल वाली महिलाओं में साहस की बहुत कमी होती है।

घुंघराले बाल- घुंघराले बालों वाली महिलाएं बहुत ख़ुशनसीब होती है। इन्हें जीवन में सारे सुख मिलते हैं। ये महिलाएं वर्तमान में जीती हैं। इसके साथ ही इनमें कुछ न कुछ करने की कला होती हैं। इनके अच्छे भाग्य के कारण इनसे जुड़े लोगों को भी काफी लाभ होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *