देश के कई हिस्सों में आज होगी झमाझम बारिश, IMD का अर्लट जारी

weather update: देश के कई राज्यों से मानसून विदा हो रहा हैं, हालांकि कई राज्य ऐसे हैं जहां पर अभी भी बारिश हो रही है। अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में कुछ जगहों पर भारी बारिश और केरल में बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। पूर्वोत्तर राज्यों में कुछ जगहों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।

यहां से विदा हो रहा मानसून

बता दें कि अगले 48 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्सों, गुजरात, मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, पूरे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल हैं।

मानसून सीज़न में 87.4 प्रतिशत हुई बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि इस मानसून सीज़न (जून-सितंबर) में भारत में लॉन्ग पीरियड एवरेज (LPA) का 87.4 प्रतिशत बारिश हुई। IMD  के मुताबिक मानसून सीज़न के दौरान सामान्य बारिश 868.6 mm होती है, लेकिन इस साल भारत में 759.4 mm बारिश हुई। विभाग ने यह भी कहा कि इस मानसून सीज़न में देश में हुई बारिश 2001 के बाद से चौथी सबसे कम बारिश थी। फिलहाल, 1 जून से 30 सितंबर के बीच देश में बारिश की लगभग 13 प्रतिशत कमी है।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग केअनुसार 2-7 अक्टूबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय,नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश होने की संभावना है। 2-3 अक्टूबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़,   गोवा, मध्य महाराष्ट्र और बंगाल में बारिश हो सकती है। 

बता दें कि 2-3 अक्टूबर के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा में कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज़ हवाओं की संभावना है। इस दौरान 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कुछ जगहों पर 50 किमी की स्पीड से हवाएं चलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *