Improve Blood Circulation: आजकल की भाग-दौड़ भरी जिंदगी, अस्वस्थ खानपान और बिगड़ी हुई जीवनशैली के कारण जो बीमारियां 50-60 साल की उम्र में होती थीं, वो अब 30 की उम्र में ही युवाओं को अपना शिकार बना रही हैं. डॉक्टर्स के मुताबिक, नसों में ब्लॉकेज यानी आर्टरी ब्लॉकेज के मामले युवाओं में तेजी से बढ़े हैं. इसका सीधा कनेक्शन हमारी रोजमर्रा की आदतों से है. इसके लिए अपनी लाइफस्टइल में बदलाव करके इस समस्या का समाधान कर सकते हैं.
क्यों 30 की उम्र में ही हो रहा है ब्लॉकेज?
1. जंक फूड और ऑयली खाना: पिज्जा, बर्गर और तला-भुना खाने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, जो नसों में जमने लगता है.
2. घंटों बैठकर काम: IT सेक्टर और ऑफिस जॉब में 8-10 घंटे एक जगह बैठे रहने से ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है.
3. तनाव और नींद की कमी: लगातार तनाव और 6 घंटे से कम नींद लेने से BP और शुगर बढ़ता है, जो नसों को कमजोर करता है.
4. धूम्रपान और शराब: ये नसों को सिकोड़ते हैं और ब्लॉकेज के खतरे को दोगुना कर देते हैं.
कैसे करें बचाव?
1. हर घंटे 30 सेकंड पैरों की उंगलियों पर खड़े हों
हमारी पिंडलियों को दूसरा दिल कहा जाता है. जब आप पंजों के बल 30 सेकंड खड़े होते हैं, तो पिंडलियों की मसल्स पंप की तरह काम करती हैं और पैरों में रुके हुए खून को वापस दिल की तरफ धकेलती हैं.
2. एक बार में ज्यादा नहीं, हर घंटे 2-3 घूंट पानी पिएं
कई लोग सुबह 1 लीटर पानी एक साथ पी लेते हैं, लेकिन शरीर को लगातार हाइड्रेशन की जरूरत होती है. हर घंटे थोड़ा-थोड़ा पानी पीने से खून गाढ़ा नहीं होता और सर्कुलेशन बना रहता है.
3. सुबह पैरों को ठंडे पानी में डालें
ठंडे पानी में पैर डालने से रक्त वाहिकाएं पहले सिकुड़ती हैं और फिर तेजी से फैलती हैं. इससे नसों की एक्सरसाइज होती है. अगर नसों की एक्सरसाइज नहीं होगी तो वे आलसी हो जाएंगी और ब्लड फ्लो धीमा हो जाएगा.
4. 30 मिनट से ज्यादा लगातार न बैठें
ये सबसे जरूरी नियम है. 30 मिनट से ज्यादा एक ही जगह पर न बैठें. 1 मिनट के लिए ही सही, खड़े हो जाएं, हल्का-फुल्का हिलें-डुलें और स्ट्रेचिंग करें. इससे ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर दोनों कंट्रोल में रहते हैं.
5. सुबह 10 मिनट पैरों को ऊपर उठाकर रखें
सुबह उठने के बाद 2-3 तकिया पैरों के नीचे लगाकर 10-15 मिनट लेटें या दीवार के सहारे पैरों को ऊपर की ओर टिकाएं. इससे नसों पर दिनभर का दबाव कम होता है और पैरों में जमा हुआ पानी व सूजन बाहर निकल जाती है.
इसे भी पढ़ें:-सुप्रीम कोर्ट में JCA भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस डेट से शुरू हो जाएंगे आवेदन