अदाणी ग्रुप ने बनाया भारत का सबसे लंबा विंड टर्बाइन ब्लेड, लंबाई 91.2 मीटर

Gujarat: अदाणी ग्रुप ने पवन ऊर्जा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गुजरात के मुंद्रा प्लांट में भारत के सबसे लंबे 91.2 मीटर के ऑनशोर विंड टर्बाइन ब्लेड का उत्पादन शुरू हो गया है। इसका इस्तेमाल 185 मीटर रोटर वाले 5 मेगावाट टर्बाइन में होगा, जो देश का सबसे बड़ा रोटर है।

अदाणी एंटरप्राइजेज की सब्सिडियरी अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड (ANIL) ने बताया कि उसके MWL185-5.0 मेगावाट प्लेटफॉर्म को सर्टिफिकेशन मिल गया है। अब बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू होगा। टर्बाइन की हब हाइट 140 मीटर होगी।

क्यों खास है ये ब्लेड?
CEO मिलिंद कुलकर्णी ने कहा कि बड़ा ब्लेड कम हवा वाले इलाकों में भी ज्यादा बिजली बनाएगा। इससे पवन ऊर्जा के लिए उपयुक्त जगहों का दायरा बढ़ेगा।

इसका रोटर 26,600 वर्ग मीटर एरिया कवर करता है, जो साढ़े तीन फुटबॉल मैदानों के बराबर है।

पहले 78.6 मीटर के ब्लेड बनते थे
मुंद्रा प्लांट में अब तक 78.6 और 80.5 मीटर के ब्लेड बनते थे। अब 91.2 मीटर ब्लेड से भारत की अगली पीढ़ी के टर्बाइन बनाने की क्षमता मजबूत होगी।

अदाणी विंड के तीन प्लेटफॉर्म MNRE की ALMM-Wind लिस्ट में शामिल हैं। कंपनी को बाहर के बिजली उत्पादकों से 1 गीगावाट से ज्यादा के ऑर्डर मिल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *