Mahatma Gandhi: भारत के इतिहास में 2 अक्टूबर का दिन एक बेहद खास मुकाम रखता है. जी हां, इसी दिन साल 1869 में गुजरात के पोरबंदर में महात्मा गांधी का जन्म हुआ था.
पूरे देश में इस दिन को एक बड़े राष्ट्रीय पर्व के तौर पर मनाया जाता है, जहां स्कूल-कॉलेज से लेकर सरकारी दफ्तरों तक में लोग अपने प्रिय ‘बापू’ को याद करते हैं.
महात्मा गांधी के 10 अनमोल विचार – 157वीं जयंती स्पेशल
1. आप वह बदलाव बनिए जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं.
2. कमजोर कभी माफी नहीं मांगता, माफी मांगना ताकतवर की निशानी है.
3. आँख के बदले आँख से पूरी दुनिया अंधी हो जाएगी.
4. सत्य ही ईश्वर है, और ईश्वर ही सत्य है.
5. खुशी तब मिलेगी जब आप जो सोचते हैं, जो कहते हैं और जो करते हैं, वो एक समान हो.
6. पाप से घृणा करो, पापी से नहीं.
7. अपने आप को खोजने का सबसे अच्छा तरीका है, खुद को दूसरों की सेवा में खो देना.
8. धैर्य का एक छोटा सा हिस्सा भी एक टन उपदेश से बेहतर है.
9. कोई भी संस्कृति तब तक जीवित नहीं रह सकती जब तक वह दूसरों को आत्मसात करने की कोशिश न करे.
10. शक्ति शारीरिक क्षमता से नहीं आती, बल्कि अदम्य इच्छाशक्ति से आती है.
इसे भी पढ़ें:-देश के कई हिस्सों में आज होगी झमाझम बारिश, IMD का अर्लट जारी