केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने देश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर जताई चिंता…

नई दिल्ली। देश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने चिंता जताई है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि देश में हर वर्ष पांच लाख हादसे होते हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा हैं। एमएआई 2022 में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन्होंने कहा कि दुनियाभर में सड़क सुरक्षा चिंता का बड़ा कारण है।

भारत जैसे विकासशील देशों के लिए तो यह बड़ी चुनौती है। भारत में हर वर्ष सड़क दुर्घटनाओं के कारण 1.5 लाख लोग जान गंवा देते हैं और तीन लाख गंभीर रूप से घायल होते हैं। दुर्भाग्यपूर्ण है कि सड़क हादसों में जान गंवाने वाले लोगों में 70 फीसदी की उम्र 18 से 45 वर्श के बीच होती है।

इसी कारण सड़क सुरक्षा हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है। उन्होंने एआई के उपयोग के लिए क्षेत्र भी चिह्नित किए। उन्‍होंने बताया कि केंद्र सरकार ने एक नई उन्नत यातायात निगरानी प्रणाली लागू की है। हम कानून संबंधी सूचनाओं, टोल कलेक्शन आदि के लिए नंबर प्लेट की स्वत: पहचान एनपीआर सिस्टम से कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *