Vastu Shastra: हर कोई चाहता है कि उसके जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहे. इसके लिए लोग पूजा-पाठ से लेकर कई उपाय करते हैं. वास्तु शास्त्र कहता है कि घर में रखी कुछ चीजें आपकी किस्मत बदल सकती हैं. इनसे न सिर्फ घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है, बल्कि करियर में ग्रोथ और पैसों की तंगी भी दूर होती है.
1. चांदी का सिक्का
वास्तु में चांदी को बहुत शुभ माना गया है. इसे तिजोरी या पूजा घर में रखने से घर में लक्ष्मी जी का वास होता है और चंद्रदेव की कृपा भी मिलती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.
2. गुलाब का पौधा
गुलाब का सीधा संबंध माता लक्ष्मी से है. घर की बालकनी या छत पर गुलाब का पौधा लगाने से धन लाभ और करियर में सफलता मिलती है.
3. धातु का कछुआ
पीतल या चांदी का कछुआ घर में रखना बेहद शुभ है. इससे करियर में तरक्की मिलती है, भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है और परिवार में आपसी तालमेल अच्छा रहता है.
4. हल्दी की गांठ
हल्दी का संबंध गुरु बृहस्पति से है. घर में हल्दी की गांठ रखने से सुख-वैभव बढ़ता है, करियर की रुकावटें दूर होती हैं और धन-धान्य की प्राप्ति होती है.
5. कौड़ियां
कौड़ी माता लक्ष्मी को अतिप्रिय है. 5 कौड़ियों को माता के चरणों में या तिजोरी में रखने से कभी भी पैसों की कमी नहीं होती.
इसे भी पढ़ें:-युवा कल्याण विभाग में 412 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और लास्ट डेट