गर्मी से मिल सकती है राहत

नई दिल्‍ली। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं और मानसून के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग ने मानसून के आगमन को लेकर ताजा जानकारी दी है। दिल्ली में आज दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवा के साथ हल्की वर्षा होने की भी संभावना है।

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि,  15 से 20 जून तक हर रोज वर्षा होगी। वर्षा के कारण गर्मी से राहत मिलेगी।

इन राज्यों में भी बारिश की संभावना:-

आज पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और विदर्भ, गंगीय पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, मराठवाड़ा, तमिलनाडु और केरल में हल्के से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। ओडिशा, झारखंड के कुछ हिस्सों, बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, पश्चिमी हिमालय और पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *