लहंगे के सा‍थ ज्वेलरी को इस तरह करें पेयर

फैशन। शादियों का सीजन आने वाला है। ऐसे में जिन लोगों की शादी तय है और तारीख नजदीक आ रही है, वह तैयारियों में जुट गए होंगे। शादी को लेकर बहुत सारी तैयारियां होती हैं। सबसे ज्‍यादा जरूरी एक दूल्हे और दुल्हन के लिए शादी में उनका लुक होता है। लड़कियां अपनी शादी को लेकर कई बहुत सारे सपने देखती हैं। बाकी सारी तैयारियां घर परिवार के सदस्य संभाल लेते हैं, लेकिन शादी के आउटफिट से लेकर मेकअप आदि की जिम्मेदारी दुल्हन की होती है।

लड़किया अपनी शादी के फंक्शन में सबसे प्यारी और खूबसूरत दिखने के लिए ब्राइडल आउटफिट की खरीदारी में समय और पैसा व्यय करती हैं। हालांकि महंगे ब्राइडल लहंगे और मेकअप मात्र से दुल्हन का लुक खिलकर नहीं आता। दुल्हन के लहंगे के साथ ही उसकी ज्वेलरी भी प्रभावी होनी चाहिए, साथ ही लहंगे से मैच होनी चाहिए। अक्सर लड़कियों को यह समझने में दिक्कत होती है कि उनके लहंगे के साथ किस तरह की ज्वेलरी अधिक उन्‍हें परफेक्‍ट लुक देगी। तो आइए जानते हैं कि दुल्हन के लहंगे के साथ कैसी ज्वेलरी मैच कर सकते हैं।

लहंगे के रंग से विपरीत आभूषण :-
इन दिनों लहंगे के रंग से विपरीत कलर के आभूषणों का काफी ट्रेंड है। दुल्हन लाल रंग के लहंगे पर हरे रंग की ज्वेलरी पहनकर काफी आकर्षक दिखती है। वहीं किसी डार्क रंग के लहंगे पर हल्के रंग की स्टोर ज्वेलरी सुंदर दिखती है। ब्राइडल लुक के लिए लहंगे के साथ इस तरह की ज्वेलरी को पेयर कर सकते हैं।

ब्लाउज के डिजाइन से मैच करती ज्वेलरी :-
लहंगे के साथ ऐसे आभूषण को कैरी करें, जो ब्लाउज डिजाइन से मिलता हो। लहंगे के ब्लाउज का गला अगर बड़ा या डीप नेक है तो लंबे और भरे हुए आभूषण शोभा देगें। वहीं अगर ब्लाउज का गला बंद है तो माले जैसी ज्वेलरी पहन सकते हैं।

अलग रंगों वाले आभूषण :-
बाजार में ऐसे आभूषण भी आ गए हैं, जो अलग अलग रंगों के होते हैं। इस तरह के अलग रंगों वाले आभूषणों से भी दुल्हन खुद को स्टाइल कर सकती हैं।

लहंगेदुपट्टे की कढ़ाई से मैच करती ज्वेलरी :-
दुल्हन लहंगे की मैचिंग की ज्वेलरी का चयन कर रही हैं तो ध्यान रखें कि अपने दुपट्टे के रंग से मिलते जुलते आभूषण का चयन कर सकते हैं। वहीं लहंगे की कढ़ाई के अनुरूप भी ज्वेलरी सेलेक्‍ट कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *